| |
3 दिसम्बर -
हरियाणा पुलिस की अपराध जांच शाखा (सीआईए) की एक टीम ने
एक गुप्त सूचना के आधार पर झज्जर जिले के बेरी कस्बे में छापा मारकर नवीन नाम के एक
व्यक्ति के कब्जे से रसोई गैस के 44 सिलैंडर बरामद किए हैं।
पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि बेरी
में रहने वाला एक व्यक्ति एलपीजी सिलैंडरों में हेराफेरी करके ब्लैक कर रहा है। इस
सूचना पर काम करते हुए सीआईए स्टाफ की टीम ने बेरी में एक प्लाट पर छापा मारा, जहां
से नवीन के कब्जे से सुपर गैस कंपनी के 14 बड़े सिलैंडर, इंडेन कंपनी के 22 सिलैंडर
और भारत गैस के 2 सिलैंडर तथा एच.पी. के 6 सिलैंडर बरामद किए। इसके अलावा पुलिस टीम
ने मौके से ही दो पाइप, नौजल एवं एक वेट मशीन भी कब्जे में ली। उन्होंने बताया कि
आरोपी के खिलाफ खाद्य-आपूर्ति अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है। |
|