Haryana21.com Present

   
Jhajjar News - Jhajjar Update

 

 

 

 झज्जर जिले में बिजली कर्मी धर्मेन्द्र की माता श्रीमती राजबाला को आज जिले के अतिरिक्त उपायुक्त अतुल कुमार ने अढ़ाई लाख रुपये की सहायता राशि का चैक भेंट किया
 

 
 

14 जनवरी- झज्जर जिले में बिजली कर्मी धर्मेन्द्र की माता श्रीमती राजबाला को आज जिले के अतिरिक्त उपायुक्त अतुल कुमार ने अढ़ाई लाख रुपये की सहायता राशि का चैक भेंट किया।
गांव ग्वालिसन निवासी अनूप की पत्नी राजबाला को प्रशासन की ओर से सहायता राशि का चेक सौंपा। राजबाला बीती 18 नवंबर को गांव खेड़ी में बिजली की लाईन पर काम करते समय करंट लगने से मारे गए बिजली कर्मचारी धर्मेंद्र की माता है। मृतक धर्मेंद्र बिजली विभाग में डीसी रेट पर कार्यरत था। हादसे के दिन वह गांव खेड़ी में बिजली की लाईन पर काम कर रहा था। इसी बीच अचानक लाईन चालू होने से धर्मेंद्र करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों को सांत्वना तथा सहायता के लिए प्रशासन की ओर से करीब ढाई लाख रुपए की मदद की गई है।

 



 


 

 

 

 

Copyright 2011-2020 - Classic Computers.