Haryana21.com Present

   
Jhajjar News - Jhajjar Update

 

 

 

 झज्जर में एक नर्सिंग कालेज, स्पोर्टस कम्पलैक्स, छ एकड़ में पार्क, सामुदायिक केन्द्र, नगरपालिका को 10 करोड़ की ग्रांट, नगरपालिका सीमा बढ़ाने के लिए सर्वे और नया रैस्ट हाऊस खोले जाने की घोषणा की
 

 
 

15 जनवरी- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज झज्जर में एक नर्सिंग कालेज, स्पोर्टस कम्पलैक्स, छ एकड़ में पार्क, सामुदायिक केन्द्र, नगरपालिका को 10 करोड़ की ग्रांट, नगरपालिका सीमा बढ़ाने के लिए सर्वे और नया रैस्ट हाऊस खोले जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने आज झज्जर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में विभिन्न विकास योजनाओं की घोषणाएं करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा इस बात को वे दावे के साथ कहते हैं कि झज्जर का विकास गुडग़ांव की तर्ज पर होगा।
उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ वर्षों के बाद झज्जर की सूरत वो नहीं होगी जो आज दिखती है। थोड़े ही समय के बाद झज्जर भी गुडग़ांव के साथ कदमताल करता नजर आएगा। झज्जर में विकास की अनेक संभावनाएं है जिसका नक्शा उनके दिमाग में है। झज्जर के विकास का पहिया पटरी पर आ चुका है, अब झज्जर के विकास को र तार देने में देर नहीं लगेगी।
श्री हुड्डा ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के साथ सटे क्षेत्र झज्जर के विकास के लिए बड़ी परियोजनाओं की जो नींव रखी गई थी अब उसके परिणाम सामने आने लगे हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी परियोजनाओं के आगमन के साथ ही जिला मु यालय झज्जर को बड़े शहर की तर्ज पर लुक देने का काम सरकार की ओर से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा उन्हें अच्छी तरह याद है जब वे वर्ष 1991 में यहां से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे थे तो इस क्षेत्र का एक ही मुख्य मुद्दा यह था कि किसी तरह से रेल की पटरी यहां तक आ जाए। उन्होंने कहा कि झज्जर को रेल से जोडऩे के लिए प्रदेश सरकार ने आधा खर्च वहन करते हुए झज्जर को रेलमार्ग से जोडऩे का काम किया है। उन्होंने कहा कि रेल ही नहीं नेशनल हाइवे को वास्तविक तौर पर राष्ट्रीय राजमार्ग का स्वरूप दिया जा रहा है। थर्मल पावर प्लांटों की स्थापना से झज्जर को देश में ही नहीं बल्कि दुनिया के मानचित्र पर एक विशिष्ट पहचान मिली है।

 

Haryana Chief Minister, Mr Bhupinder Singh Hooda redressing grievances of the people at Jhajjar.
Haryana Chief Minister, Mr Bhupinder Singh Hooda redressing grievances of the people at Jhajjar.


सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि निश्चित तौर पर पिछले साढ़े छह वर्षों में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा उन्हें अच्छी तरह याद है जब वे सात पहले तक झज्जर से रोहतक तक आते थे तो सडक़ की हालत इस कदर खस्ता थी कि झज्जर तक पहुंचने में डेढ से दो घंटे तक का समय लगता था। उन्होंने अब हालात बदले हैं और करोड़ों की लागत से रोहतक-झज्जर-रेवाड़ी मार्ग को फोरलेन किया जा रहा है। बादली क्षेत्र में ए स के आने से स्थिति बदलेगी। रेल लाइन के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर की अनेक कंपनियों का पर्दापण झज्जर में हुआ है जिससे युवा वर्ग के लिए रोजगार के साथ तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री ने झज्जर सहित साथ लगते 17 गांवों के लिए जिस पेयजल आपूर्ति योजना का शिलान्यास किया है उससे न केवल पेयजल समस्या से स्थाई छुटकारा मिलेगा बल्कि भविष्य के लिहाज से भी योजना पेजयल की आपूर्ति करने में सहायक साबित होगी। उन्होंने कहा वे इस बात को भरोसे के साथ कह सकते हैं कि झज्जर का इतिहास गौरवमयी है और भविष्य स्वर्णिम है। सांसद ने झज्जर से संबंधित विभिन्न मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।
झज्जर की विधायक व प्रदेश में शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने कहा कि बीते दिवस मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक के बाद एक करके जिन विकास परियोजनाओं को समर्पित किया है अथवा शिलान्यास किए हैं उससे झज्जर के विकास को और अधिक गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि झज्जर शहर के साथ ग्रामीण आंचल तक भी शिक्षा को सुलभ बनाने का कार्य मुख्यमंत्री ने किया है। उन्होंने कहा कि औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थानों से युवा वर्ग को लाभ पहुंचेगा।

 


     
 

January 15 –Haryana Chief Minister Mr Bhupinder Singh Hooda today  announced a number of developmental projects for Jhajjar including a nursing college, community centre, a sports complex, a rest house and a ring road at Jhajjar and also announced to give a grant of Rs 10 crore to the municipal committee, Jhajjar for undertaking various development works.

          These announcements were made by the Chief Minister while addressing a public meeting at government girls senior secondary school,Jhajjar. Mr Hooda said that the directions  had been given to the Deputy Commissioner Jhajjar, Mr Ajit Balaji to conduct a survey for the extension of municipal limit of  Jhajjar city. He also  ordered to change the sagging electricity wires in Jhajjar city.

         He said that keeping the performance of the sportspersons of district Jhajjar in the Commonwealth Games held at New Delhi,it is necessary to provide better sports facilities to the children of this district so that their sports talent could be further improved in a better way. He also announced to set up a park over an area of six acres at Sampla road, Jhajjar and said that it would be named after freedom fighter Rao Mangli Ram. He also announced  to construct a new rest house consisting of ten rooms at Jhajjar. He also said that a ring road would also be constructed at Jhajjar to get the city rid off the problem of traffic jams.         

 

Haryana Chief Minister, Mr Bhupinder Singh Hooda laying foundation stone of multi-purpose hall at Government Girls Senior Secondary School, Jhajjar on January 15,2012. He is accompanied by Education Minister, Mrs Geeta Bhukkal. at Jhajjar
Haryana Chief Minister, Mr Bhupinder Singh Hooda laying foundation stone of multi-purpose hall at Government Girls Senior Secondary School, Jhajjar on January 15,2012. He is accompanied by Education Minister, Mrs Geeta Bhukkal. at Jhajjar

 

          He said that Jhajjar would be developed on the pattern of Gurgaon and would get a facelift. The big projects which were implemented  in this city had now started yielding results. The city had been linked with the railway line and the state government had borne 50 per cent cost of the railway line.The thermal plants set up at Jhajjar had given recognition to this city not only in the country but in the world.

          Addressing the people on this occasion, MP Mr Deepender Hooda  said that  new directions had been given to the development in the area under the sagacious leadership of the Chief Minister Mr Bhupinder Singh Hooda during the period last six-and-half years.The  four-laning work of Rohtak-Jhajjar-Rewari road was  going on war footing.

           Speaking on this occasion,Mrs Geeta Bhukkal,Education Minister said that the projects which have been dedicated or whose foundation stone has been laid by the Chief Minister today  would certainly give impetus to the development of Jhajjar.

 
 


 


 

 

 

 

Copyright 2011-2020 - Classic Computers.