| |
27 दिसंबर - हरियाणा पुलिस ने
झज्जर जिले के बहादुरगढ़ स्थित एक फैक्टरी से लाखों के माल
सहित चुराई गई टाटा 407 गाड़ी को बरामद करने में कामयाबी
पाई है। बरामद गाड़ी में पुलिस ने करीब 9 लाख रुपए की कीमत
का चोरीशुदा माल भी सही-सलामत बरामद कर लिया है, जबकि इसे
चुराने वाले श स की तलाश में तेजी से छापामारी की जा रही
है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली के रोशनपुरा इलाके में
रहने वाले सुरेंद्र सिंह ने गत दिवस पुलिस को दी शिकायत
में बताया था कि बहादुरगढ़ स्थित उनकी फैक्टरी से गत दिवस
रवींद्र नाम का एक सुरक्षाकर्मी करीब 9 लाख रुपए के माल
सहित टाटा 407 गाड़ी को चुराकर भाग गया है। शिकायत के आधार
पर केस दर्ज कर सिटी एचएचओ जयकिशन दहिया की टीम ने तेजी से
छानबीन शुरू की और सोनीपत जिले के गांव झरौंठ के नजदीक से
आज उक्त गाड़ी को एएसआई जगबीर सिंह की टीम ने बरामद कर लिया।
हालांकि, चोरी करने का आरोपी पुलिस के हाथ अभी तक नहीं आ
सका है। प्रवक्ता ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए
छापामारी की जा रही है और कौशिश की जा रही है कि उसे जल्द
गिरफ्तार किया जाए। |
|